नियुक्ति के बाद पहली बार मेरठ आईं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को मेडल बांटे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अब लोग मोटे अनाज की ओर आकर्षित हो रहे है



आज का युग मल्टीग्रेन का युग है। गांधीजी के सपनों का स्वच्छ भारत निर्माण करें। महिलाओं को समाज मे आगे आना होगा तभी होगा सच्चा महिला सशक्तिकरण।

उन्होंने  कहा कि हमें कृषि उत्पाद संरक्षण के लिए तकनीक बनानी होगी। उन्नत कृषि प्रजातियां पैदा करना बड़ी चुनौती है। जलवायु परिवर्तन में जैव प्रौद्योगिकी पैदा करनी होगी। खाद्य सुरक्षा के साथ स्वच्छ वातावरण है हमारा लक्ष्य।